गर्मी में Diabetes के मरीज रहें इन 4 फलों से कोसों दूर


By Ram Janam Chauhan24, May 2025 03:00 PMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में शरीर को तरोताजा रखने के लिए फलों का सेवन करना फायदेमंद है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इन 4 फलों का सेवन करने से बचना चाहिए।

लीची का सेवन कम करें

लीची सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसमें प्राकृतिक शुगर लेवल की मात्रा ज्यादा होती है। जिसके कारण डायबिटीज में इसे कम खाना चाहिए।

आम का सेवन कम करें

डायबिटीज के मरीजों को आम का सेवन सीमित या नहीं करना चाहिए। इसमें फ्रक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके कारण शुगर लेवल बढ़ सकता है।

अंगूर का सेवन कम करें

डायबिटीज के मरीज को अंगूर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ऐसा ना करने पर अंगूर के कारण आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है।

चीकू का सेवन कम करें

चीकू के सेवन से डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए, डायबिटीज में इसे खाने से परहेज करना चाहिए।

लो ग्लाइसेमिक चीजें खाएं

डायबिटीज के मरीजों को शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए लो ग्लाइसेमिक डंडेक्स वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपका शुगर लेवल अचानक बढ़ जाता है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

गर्मियों में खजूर कैसे खाएं?