डायबिटीज पेशेंट को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए यह दाल


By Ritesh Mishra17, Mar 2025 11:22 AMnaidunia.com

आज के समय में खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज यानी शुगर के पेशेंट की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीमारी में खानपान का खासतौर पर ख्याल रखना होती है।

डायबिटीज पेशेंट कौन-सी दाल नहीं खानी चाहिए?

अगर आप भी डायबिटीज के पेशेंट हैं और दालों का सेवन आपको पसंद है, तो आज हम इस लेख एक ऐसी दाल के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन डायबिटीज पेशेंट को अवॉइड करना चाहिए।

क्या उड़द की दाल खाने से शुगर बढ़ता है?

उड़द दाल में प्रोटीन और कई पोषक तत्वों पाए जाते है, लेकिन डायबिटीज मरीजों के लिए यह नुकसानदायक हो सकती है। दरअसल, उड़द की दाल पचाने में मुश्किल होती है, जिससे शुगर बढ़ सकता है। चलिए जानते हैं इसके और क्या नुकसान हो सकते हैं?

पाचन से जुड़ी परेशानियां

उड़द की दाल भारी होती है और इसे पचाने में दिक्कत हो सकती है। डायबिटीज मरीजों को हल्का और आसानी से पचने वाला चीजें खानी चाहिए, जिससे मेटाबॉलिज्म संतुलित रहे।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना

अधिक मात्रा में उड़द की दाल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जो दिल से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। डायबिटीज मरीजों को दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा पहले से ज्यादा होता है, इसलिए यह नुकसानदायक हो सकता है।

यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा

उड़द की दाल में प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे यूरिक एसिड बढ़ सकता है। डायबिटीज मरीजों में पहले से ही जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या ज्यादा होती है, ऐसे में उड़द की दाल से परहेज करना चाहिए।

हाई कार्बोहाइड्रेट कंटेंट

उड़द की दाल में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा मात्रा में होता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है। डायबिटीज मरीजों को लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें खानी चाहिए।

डायबिटीज पेशेंट को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए यह दाल। इसी तरह स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाली पेट शहद और लहसुन खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे