डायबिटीज के पेशेंट रोज खा सकते हैं ये चीजें


By Prakhar Pandey20, Jun 2023 04:34 PMnaidunia.com

पेशेंट

डायबिटीज के मरीजों में खाने को लेकर कई पाबंदियां होती है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी चीजों के बारे में जो डायबिटीज पेशेंट रोज खा सकते हैं।

डायबिटीज

डायबिटीज एक बेहद ही खतरनाक बीमारी होती है। इसके शुरुआती लक्षणों में बार-बार पेशाब, इन्फेक्शन होना, ज्यादा प्यास लगना शामिल है।

खजूर

डायबिटीज के मरीज अपनी स्वीट क्रेविंग्स को दूर करने के लिए खजूर का सेवन भी कर सकते है। एक मीडियम साइज खजूर में 6 ग्राम तक ही शुगर पाई जाती है।

हाई फाइबर

खजूर में 6 ग्राम तक शुगर पाया जाता है साथ ही यह फाइबर का बी अच्छा सोर्स होता है। हाई फाइबर फूड्स ब्लड शुगर लेवल को सीमित करने में मददगार होते हैं।

फल

डायबिटीज के मरीज संतरा, सेब, बेरीज, चेरी, नाशपाती, एप्रिकोट, कीवी जैसे फल रोज खा सकते है। इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहेगा।

स्मूदी

शुगर के पेशेंट स्मूदी, चाय, खीर, काढ़ा, ग्रीक योगर्ट आदि का सेवन भी रोज कर सकते है। इनका सेवन करने से शुगर क्रेविंग कम होगी और पेट भी भरा-भरा महसूस होगा।

खानपान

अपने खानपान में दलिया, जौ, ब्राउन राइस, कोद्रव चावल, गेहूं, सूजी आदि को भी शामिल कर सकते है। डायबिटीज के पेशेंट के लिए ये आहार बेहद जरूरी होता हैं।

डार्क चॉकलेट

डायबिटीज के पेशेंट डार्क चॉकलेट का सेवन भी कर सकते है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो शुगर की क्रेविंग को कम करने की इच्छा को पूरी करते है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 4 समस्याओं में पिएं जौ का पानी, मिलेगा फायदा