डायबिटीज एक लाइलाज समस्या है, इसको खानपान की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज में कौन से 3 बीज खाने चाहिए।
अलसी का बीज फाइबर और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड से भरपूर होता है, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार और ब्लड शुगर को नियंत्रित है।
अलसी का सेवन करने के लिए आप बीज को भून लें और फिर पीसकर उसे दूध में मिलाकर सुबह पिएं। ऐसे बीज का इस्तेमाल करने से डायबिटीज नहीं बढ़ेगा।
कद्दू का बीज भी डायबिटीज में कारगार साबित होता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम पाया जाता है।
डायबिटीज के रोगी सुबह दो चम्मच कद्दू के बीज तवे पर हल्का भून लें। इसका पाउडर बनाकर गुनगुने पानी के साथ खाएं।
अगर आपका ब्लड शुगर हाई होता है, तो डाइट में तिल का बीज शामिल करना चाहिए। दरअसल, तिल के बीज में मैग्नीशियम पाया जाता है।
तिल के बीज को खाने के लिए सुबह तवे पर बीज को भूल लें और धीरे-धीरे चबाएं। ऐसा करने से डायबिटीज नियंत्रित रहता है।
इन तीन बीजों का सेवन डायबिटीज में फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ