डायबिटीज के मरीजों के शरीर में कमजोरी रहती है। लेकिन अगर सही डाइट न लें, तो कमजोर ज्यादा बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि क्या खाने से कमजोरी दूर रहती है।
डायबिटीज वालों को रोजाना ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो उनके शरीर की ताकत को बढ़ा सके, ताकि काम करने के दौरान कमजोरी का एहसास न हो।
डायबिटीज के मरीजों को रोजाना नाश्ते में ओट्स का सेवन करना चाहिए। ओट्स शुगर को कम और शरीर की कमजोरी को दूर करता है।
डायबिटीज वालों को रोजाना 1 मुट्ठी भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से शरीर में कमजोरी नहीं आती है।
डायबिटीज के कारण हड्डियां भी कमजोर होती है, जिसके कारण कमजोरी होती है। इसलिए, डाइट में कैल्शियम वाली चीजों को शामिल करें।
कमजोरी दूर रखने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद होता है, क्योंकि भरपूर विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं।
प्रोटीन से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्रोटीन डाइट मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है, जिससे शरीर को ताकत मिलती है