डायबिटीज के मरीजों को खाने को लेकर कई पाबंदियां होती हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे हेल्दी स्नैक्स के बारे में जिसे आप डायबिटीज में भी खा सकते हैं।
चने में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ब्लड शुगर लेवल से जूझ रहें लोगों के लिए छोले बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। चने को रात भर के लिए भिगो दें और सुबह आप उसे प्याज, मिर्च, टमाटर डालकर भी खा सकते
मूंग चाट के लिए आपको सबसे पहले मूंग दाल और मसाले की जरूरत पड़ेगी। मूंग दाल चाट भी डायबिटीज पेशेंट्स के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं।
ढोकला में फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए यह एक बेहतरीन स्नैक्स माना जाता हैं।
डायबिटीज मरीजों के लिए रागी उपमा एक बेहद बढ़िया स्नैक्स हो सकता हैं। रागी उपमा के सेवन से आपको काफी रिलैक्स महसूस होता हैं।
पॉपकॉर्न भी डायबिटीज मरीजों के लिए एक हेल्दी स्नैक माना जाता हैं। चिप्स और अन्य पैक्ड फूड्स की जगह आप पॉपकॉर्न का सेवन भी कर सकते हैं जो आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा।
भुने हुए मखाने भी डायबिटीज पेशेंट के लिए एक बढ़िया स्नैक्स होते हैं। डायबिटीज में आप मखाने में नमक मिलाकर खा सकते हैं। यह पूरी तरह से सेफ होता हैं।
बिना चीनी की दही भी डायबिटीज पेशेंट के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। आप दही का रायता बना सकते हैं या चाहें तो सादा भी खा सकते हैं।