भारत ही दुनियाभर में दिवाली के त्योहार को मनाया जाता है। इस बार दिवाली 12 नवंबर को मनाया जाएगा। त्योहारों पर लोग फिट दिखना पसंद करते है, लेकिन खानपान की वजह से ऐसा हो नहीं पाता है।
अगर इस दीवाली पर आप स्लिम दिखना चाहते है, तो खानपान में थोड़ी बहुत बदलाव करने की जरूरत है।
दिन की शुरुआत गर्म पानी से करें। गर्म पानी पेट की चर्बी को कम करता है जिससे आप दिवाली तक स्लिम हो सकते है।
अगर आप चाय या कॉफी के शौकीन है, तो उसकी वजह ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी शरीर के वजन को कम करने में कारगर होता है।
नाश्ते में भारी चीज को खाने से परहेज करें। नाश्ते के टाइम पर डाइट में ओट्स को शामिल कर सकते है। ओट्स फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
स्लिम फिगर के लिए प्रोटीन वाली चीजें भी फायदेमंद होती है। ऐसे में डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करें।
दिवाली तक स्लिम दिखना चाहते है, तो रोजाना खीरे का सेवन करें। खीरा खाने से शरीर में पानी की भी कमी नहीं होती है।
रात के खाने में चिकन और मीट की जगह हरी सब्जियों का सेवन करें। हरी सब्जियां शरीर को फिट रखने के साथ फिगर को भी स्लिम करता है।