Karwa Chauth 2023: व्रत से 1 दिन पहले क्या खाना चाहिए? जानें


By Sahil28, Oct 2023 02:01 PMnaidunia.com

करवा चौथ

पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। सुहागिनों का यह महत्वपूर्ण व्रत इस साल 1 नवंबर को रखा जाएगा।

निर्जला व्रत

करवा चौथ का व्रत निर्जला होता है। इस दिन व्रत शुरू करने के बाद कुछ भी खाना और पीना नहीं होता है। ऐसे में व्रत से पहले दिन की डाइट बेहद जरूरी हो जाती है।

व्रत से पहले दिन क्या खाएं?

करवा चौथ व्रत के ठीक एक दिन पहले कुछ पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से व्रत के दिन शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होगी।

फल और सब्जियां

करवा चौथ का व्रत रखने से एक दिन पहले आपको फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो व्रत के दौरान शरीर में पोटेशियम का लेवल कम नहीं होगा।

नारियल पानी

ज्यादातर महिलाओं को व्रत रखने के दौरान शरीर में कमजोरी महसूस होने की परेशानी होती है। इससे राहत पाने के लिए व्रत से कुछ दिन पहले नियमित नारियल पानी पिएं।

हेल्दी कार्ब्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि डाइट में हेल्दी कार्ब्स को शामिल करने से एनर्जी की कमी नहीं होती है। करवा चौथ के एक दिन पहले चावल, गुड़ और शकरकंद जैसे हेल्दी कार्ब्स खा सकते हैं।

फ्राइड फूड न खाएं

व्रत से पहले कुछ चीजों को खाने से परहेज भी करना चाहिए। करवा चौथ व्रत से पहले आपको फ्राइड और मसालेदार फूड से दूरी बनानी होगी।

चाय और कॉफी

महिलाओं को चाय और कॉफी पीना अच्छा लगता है। हालांकि, व्रत से एक दिन पहले चाय और कॉफी पीने से बचना ही सही होगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

9-1 रूल से यूं घटेगा आपका वजन