Diet Plan: 50 से अधिक उम्र है तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें


By Sandeep Chourey03, Mar 2023 02:42 PMnaidunia.com

कम कैलोरी की आवश्यकता

वयस्क लोगों की तुलना में अधिक उम्र के लोगों में बीमारियों के बढ़ने की संभावना बहुत अधिक होती है, ऐसे में कम कैलोरी की आवश्यकता होती है।

कई बीमारियों का खतरा

50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का मेटाबॉलिक सिस्टम काफी सुस्त हो जाता है। उम्र बढ़ने पर BP, डायबिटीज, हृदय रोग, प्रोस्टेट कैंसर जैसे परेशानी होती है।

रोज अंडे खाए

बढ़ती हुई उम्र में प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने का काम करता है। इसके लिए अंडा काफी अच्छा स्रोत होता है।

स्ट्रॉबेरी का करें सेवन

स्ट्रॉबरी में फाइबर अधिक होता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हानिकारक कोशिकाओं को दूर करने में सहायक होते हैं।

रोज खाएं यह ड्राई फ्रूट्स

अपनी डाइट में रोज बादाम और अखरोट भी शामिल करना चाहिए। रोज 6 -10 बादाम और 3 -5 अखरोट जरूर खाना चाहिए।

चुकंदर भी खाएं

चुकंदर से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है। यह दिल को भी स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है। चुकंदर में पोटेशियम भी भरपूर होता है।

रोज खाएं एवोकाडो

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए एवोकैडो रोज खाना चाहिए। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट करता है।

Health tips: स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी हैं मजबूत फेफड़े, करें ये आसान उपाय