भगवान सूर्य के सबसे बड़े पुत्र और मौत के देवता यमराज से हर इंसान डरता हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि इनके ग्रह पर इंसान तो क्या जीव भी नहीं रह सकते हैं। आइए जानते हैं।
भैंसे पर सवार दण्डधर यमराज से हर कोई डरता हैं। हिंदू धर्म में इन्हें मृत्यु का देवता भी कहते हैं। माना जाता हैं कि जब कोई मरने वाला होता हैं तो यम के दूत उसे आसपास दिखाई देने लगते हैं।
सौर मंडल में इस समय कुल 8 ग्रह हैं। 2006 से पहले इसमें एक और प्लूटो नाम का ग्रह होता था जिसे यम ग्रह भी कहते थे।
सौर मंडल में 2006 से पहले 9 ग्रह होते हैं थे फिर प्लूटो ग्रह को इससे बाहर कर दिया गया। जिसका तर्क यह दिया गया कि यह एक बौना ग्रह हैं इसलिए इसे ग्रहों में नही गिना जा सकता हैं।
यह ग्रह एक बर्फ के गोले के समान हैं इसका तापमान करीब -230 डिग्री सेल्सियस होता हैं। इस ग्रह पर इंसान तो क्या किसी जीव का भी जीवन जी पाना नामुमकिन हैं।
इस ग्रह का नाम प्लूटो ऑक्सफोर्ड स्कूल ऑफ लंदन में पढ़ने वाली एक लड़की ने रखा था। प्लूटो को रोम में अंधेरे का देवता भी कहते हैं।
इस ग्रह का नाम प्लूटो रखने की एक वजह यह भी थी कि यह हमेशा अंधेरा रहता था। इस ग्रह पर जीवन का कोई अस्तित्व भी नहीं पाया जाता हैं।
सौर मंडल में इस समय मंगल, बुध, शुक्र, पृथ्वी, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून को मिलाकर कुल 8 ग्रह हैं। प्लूटो को हम अब सौरमंडल में नहीं गिनते हैं।