सबसे पहले आपको चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voterportal.eci.gov.in/ पर जाना होगा। यहां अकाउंट बनाकर लॉगिन कर लेना है।
आपको लॉगिन करने के लिए ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। अकाउंट बनने के बाद अपनी जरूरी जानकारियां देनी है।
लॉगिन करने पर e-EPIC डाउनलोड का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करना है। अगर आपको मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो ईकेवाईसी पर क्लिक करें।
e-EPIC पर क्लिक करने पर डिजिटल वोटर आईडी कार्ड का PDF डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा। यहां से इसे डाउनलोड कर सकते है।