हेल्दी रहने के लिए रात को किस समय करना चाहिए भोजन


By Sahil03, Feb 2024 02:42 PMnaidunia.com

भोजन करना

शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो उसे भोजन से मिलते हैं। इस वजह से खाना खाने को लेकर कोई लापरवाही करने से बचना चाहिए।

कब करना चाहिए डिनर?

बिजी लाइफ शेड्यूल की वजह से कुछ लोग डिनर काफी देरी से खाते हैं। सवाल खड़ा होता है कि स्वस्थ रहने के लिए रात के समय खाना किस समय तक खा लेना चाहिए।

सोने और खाने का कनेक्शन

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात को सोने से 3 घंटे पहले तक डिनर कर लेना चाहिए। अगर आप रात को 10 बजे सोते हैं तो 7 से 7.30 के बीच में डिनर जरूर कर लें।

इस समय से पहले खा लें खाना

कई अध्ययनों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि व्यक्ति को रात के 10 बजे से पहले डिनर कर लेना चाहिए। दरअसल, ऐसा करने से सोने और खाने के बीच का समय भी नियंत्रित रहता है।

रात के खाने से जुड़ी गलतियां

ऐसा भी देखा जाता है कि कुछ लोग डिनर को स्किप ही कर देते हैं। सेहतमंद रहने के लिए रात के खाने से जुड़ी कुछ गलतियों से बचना चाहिए।

खाना न खाने के नुकसान

रात के समय हल्का भोजन खाना चाहिए, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप सही मात्रा में खाना न खाएं। बता दें कि कम मात्रा में खाना खाने से पेट संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कम तेल और मसालों का इस्तेमाल

खाने में हमेशा कम तेल और मसालों का इस्तेमाल करना चाहिए। डिनर हो या लंच, पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए और ज्यादा मसाले पेट की सेहत के लिए सही नहीं रहते हैं।

सम्पूर्ण स्वास्थ्य को लाभ

शाम के समय जल्दी डिनर करने से पूरी सेहत को लाभ मिलते हैं। इससे आपको अच्छी नींद भी आती है और स्ट्रेस हार्मोन नियंत्रित रहते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आंखों में धुंधलापन आखिर क्यों आता है?