इस दिशा में हो ये चीजे, मिलेगा भरपूर पैसा


By Farhan Khan2023-02-21, 12:12 ISTnaidunia.com

दिशाओं का विशेष ध्यान

किसी भी प्रकार के घर, दुकान, भवन या मंदिर का निर्माण करते समय वास्तु नियमों के अनुसार दिशाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में चार प्रमुख दिशाएं और उनके चार कोणों का विस्तार से वर्णन किया गया है।

कोणों का विशेष ध्यान

किसी भी प्रकार का निर्माण करते समय इन दिशाओं और कोणों का विशेष ध्यान रखा जाता है।

आइये जानते हैं

आइये जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशाओं को ध्यान में रखकर निर्माण करने से क्या लाभ होता है।

उत्तर दिशा

उत्तर एक शुभ दिशा मानी जाती है। इस दिशा को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि धन संबंधी सभी कार्य इस दिशा में करना चाहिए। जैसे घर या दुकान की तिजोरी उत्तर दिशा में रखने से लाभ होता है।

ईशान कोण

उत्तर-पूर्व दिशा के बीच के कोण को ईशान कोण कहते हैं। रुद्र को इसका स्वामी माना जाता है। इस दिशा में मंदिर निर्माण करना शुभ होता है।

पूर्व दिशा

पूर्व दिशा का संबंध देवताओं के राजा इंद्र से होता है। सूर्योदय के कारण यह दिशा सभी के जीवन में बहुत महत्व रखती है। घर में इस दिशा को खुला और साफ रखना चाहिए।

दक्षिण दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा के स्वामी यमदेव माने जाते हैं, इसलिए घर के मालिक के रहने के लिए यह दिशा शुभ है। इस दिशा में वास्तु दोष होने से घर के मालिक को धन संपदा का नुकसान होता है।

पश्चिम दिशा

इस दिशा का संबंध वरुणदेव से होता है। पश्चिम दिशा में व्यापार से संबंधित कार्य करने चाहिए। इस दिशा में व्यापार से जुड़े कार्य करने पर लाभ मिलता है।

Health Tips : वसंत ऋतु में विशेष उपयोगी है यह कफनाशक पेय