चाय के साथ पकौड़ा ही नहीं, ये चीजें खाना भी है खतरनाक


By Sahil11, Feb 2024 01:07 PMnaidunia.com

चाय के साथ पकोड़े खाना

हमारे देश में सबसे मशहूर ड्रिंक चाय है। मेहमानों को भी सबसे पहले चाय पीने के बारे में पूछा जाता है। इसके साथ कुछ लोग स्वाद का जायका लेते हुए पकौड़े भी खाते हैं।

सेहत के लिए नुकसानदायक

चाय के साथ पकोड़े खाना हेल्दी विकल्प नहीं है। इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में चाय के साथ पकोड़े खाने की आदत बदल लें।

चाय के साथ ये चीजें भी न खाएं

सर्दियों के दिनों में लोग चाय के साथ कुछ अन्य चीजों का भी सेवन करते हैं। गौर करने की बात है कि चाय के साथ कुछ अन्य चीजों को खाना भी स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

बेसन की बनी चीजें

आमतौर पर चाय के साथ सभी बेसन से बनी चीजों को खाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स ऐसा करने की सख्त मनाही करते हैं। दरअसल, ऐसी चीजों को खाने से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है।

ड्राई फ्रूट्स न खाएं

मेहमानों के सामने चाय के साथ ड्राई फ्रूट्स भी रखे जाते हैं। लेकिन आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।

नींबू को चाय के साथ न लें

वैसे तो नींबू का सेवन करने से स्वास्थ्य को अनेक फायदे मिलते हैं। हालांकि, चाय के साथ नींबू का सेवन करने से पाचन तंत्र पर उल्टा असर पड़ता है।

आयरन रिच फूड्स

शरीर को सेहतमंद बनाने के लिए आयरन बेहद जरूरी है, लेकिन इस न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फूड्स को चाय के साथ खाने से सेहत बिगड़ सकती है।

हल्दी वाला पदार्थ

चाय में कैफीन पाया जाता है, जो शरीर को गर्म करने का काम करती है। अगर आप चाय के साथ हल्दी वाली चीजों को खाते हैं तो बॉडी जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाएगी।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पीरियड का दर्द कैसे कम करें? घरेलू उपाय