धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में जानिए


By Prakhar Pandey03, Jun 2023 01:30 PMnaidunia.com

धूम्रपान

धूम्रपान सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता हैं यह जानते हुए भी लोग सिगरेट शराब का जमकर सेवन करते हैं। आइए जानते हैं धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में।

जीवन

धूम्रपान की लत की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। साथ ही लाखों लोग धूम्रपान के चलते अपनी जान गवां रहे है।

कैंसर

सिगरेट या बीड़ी पीने से कैंसर होने का खतरा काफी तेजी से बढ़ने लगता हैं। एक शोध के मुताबिक धूम्रपान करने वाली महिलाओं में पुरूषों के मुकाबले फेफड़े के कैंसर का खतरा अधिक होता हैं।

हृदय रोग

सिगरेट में कई अन्य जहरीले केमिकल्स पाए जाते हैं जो हृदय रोग का खतरा बढ़ा देते हैं। सिगरेट के चलते आंशिक अंधापन, बोलने की शक्ति में कमी और स्ट्रोक पैरालिसिस का खतरा बढ़ने लगता हैं।

घाव में देरी

सिगरेट के धुएं में पाए जाने वाले कंपाउंड शरीर के घाव को भरने से रोकते हैं। साथ ही स्मोकिंग आरबीसी, हड्डी की कोशिकाओं और डब्ल्यूबीसी को भी नुकसान पहुंचाता हैं।

फर्टिलिटी

धूम्रपान के चलते फर्टिलिटी रेट में भी गिरावट आती हैं। महिलाओं और पुरुषों में धूम्रपान के चलते बच्चे में स्वास्थ्य समस्याएं होने की चांसेस रहती हैं।

अल्जाइमर

धूम्रपान के चलते महिला और पुरुष दोनों ही अल्जाइमर जैसी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान लोगों को मानसिक पतन का अनुभव भी होता हैं।

नो स्मोकिंग

स्मोकिंग से कई ऐसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं जिसके इलाज में आपके जीवन की कमाई लग सकती हैं। इसलिए धूम्रपान को आज ही छोड़े।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लेमन ग्रास का सेवन करेंगे तो इन 6 दिक्कतों से मिलेगी राहत