लेमन ग्रास एक ऐसी सुगंधित जड़ी बूटी है, जो खास स्वाद के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभों के लिए उपाय में लाई जाती है।
लेमन ग्रास में फोलिक एसिड, फोलेट, जिंक, मैग्नीशियम, कॉपर, पोटेशियम, आयरन, फास्फोरस, मैंगनीज, कैल्शियम और विटामिन ए, बी और सी भरपूर होते हैं।
लेमन ग्रास में पाचन में सहायक होती है। यह कब्ज, सूजन और पाचन समस्याओं से बचने में मददगार होती है। आंतों की समस्या भी दूर होती है।
लेमन ग्रास में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। गठिया, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द कम होता है।
लेमन ग्रास में सिट्रल और लिमोनेने सहित एंटीबैक्टीरियल प्रभाव वाले कई रसायन शामिल हैं। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
लेमन ग्रास शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, जो हृदय रोग के साथ-साथ अन्य कार्डियक संबंधी खतरे को कम करता है।
लेमन ग्रास शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायता कर सकता है। लीवर और किडनी की डिटॉक्सिफाइंग करने में मदद करती है।
लेमन ग्रास में एंटीडिप्रेसेंट गुण होते हैं जो चिंता और अवसाद के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। यह पेट की चर्बी के निर्माण को कम करता है।