सर्दियों में रोज नहाने से क्या नुकसान होते हैं?


By Ritesh Mishra19, Dec 2024 11:16 AMnaidunia.com

सर्दियों में अक्सर हाइजीन बनाए रखने के लिए हमे रोज नहाने की सलाह दी जाती है। लेकिन सर्दियों में रोजाना नहाने से हमारे स्किन को कई तरह के नुकसान होते हैं। चलिए जानते हैं-

रोज नहाने के नुकसान

सर्दियों में रोजाना नहाने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। रोजाना नहाने से हमारे स्किन से नेचुरल ऑयल हट जाता है। जिसके कारण त्वचा रूखी और सेंसिटिव होने लगती है।

रूखी त्वचा

रोजाना नहाने से त्वचा के नेचुरल ऑयल्स निकल जाते हैं, जिससे स्किन रूखी लगती है। यह एक्जिमा और सोरायसिस स्किन की समस्या को बढ़ा सकती है।

कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम

रोज नहाने से बॉडी का माइक्रोबायोम यानी गुड बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है, जिसके कारण इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है। इससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है।

इंफेक्शन का खतरा

शरीर में प्राकृतिक तेलों में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, रोज नहाने से त्वचा से अच्छे बैक्टीरिया हट जाते हैं। इससे स्किन इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।

बालों के लिए नुकसानदायक

रोजाना नहाने से स्किन से प्राकृतिक तेल हट जाते हैं, जिससे बाल कमजोर और बेजान हो जाते हैं।

कितनी बार नहाना चाहिए?

सर्दियों में एक दिन छोड़कर एक दिन नहाना अच्छा होता है। इससे स्किन पर मौजूद नेचुरल ऑयल्स को कोई नुकसान नहीं होता है।

ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें

सर्दियों में ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। इससे स्किन को नुकसान पहुंचता है। सर्दियों में नहाने के लिए गुनगुना पानी अच्छा विकल्प है।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

पैर की बंद पड़ी नसों को खोलती हैं ये आसान एक्सरसाइज