गर्मी के मौसम में आम सबसे लोकप्रिय फल माना जाता हैं, ऐसे में इसके सेवन के कई फायदे भी होते हैं साथ ही कई नुकसान भी हैं।
मैंगो एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता हैं, इसमें विटामिन C भी शामिल है, जो सूजन संबंधी बीमारियों से लड़ने में मददगार मानी जाती हैं।
आम खाने से पहले कुछ समय के लिए उसे पानी में भिगोएं ऐसा करने से एक्स्ट्रा फाइटिक एसिड निकल जाता हैं और आपका उससे होने वाला नुकसान का खतरा भी कम होता हैं।
फाइटिक एसिड आण में मौजूद एक प्राकृतिक मोलेक्यूल होता हैं, इसके अतिरिक्त सेवन से फाइटिक एसिड की मात्रा शरीर में बढ़ती हैं और गर्मी पैदा करती हैं।
फाइटिक एसिड की अधिक मात्रा में सेवन से जिंक, कैल्शियम, आयरन की बॉडी में कमी हो जाता हैं। जिसके चलते शरीर में कमजोर हड्डियां, न्यूट्रिएंट्स की कमी और खून की हो सकती हैं।
जिनका शारीरिक तापमान पहले से ज्यादा हो, उन्हें आम भीगा के ही खाना चाहिए, ऐसा करने से शरीर में गर्मी और नहीं बढ़ती और व्यक्ति एलर्जी, स्किन इंफेक्शन और अन्य समस्याओं से भी बचा रहता हैं।
प्लांट बेस्ड फूड में नेचुरली पाए जाने वाले कई केमिकल्स होते हैं, जो आपका फैट बर्न करने में काफी सहायक होते हैं। आम को पानी में भिगोकर खाने से वो आपके शरीर के लिए फैट बस्टर का काम करता हैं।
क्या आपको पता हैं कि आम भारत का राष्ट्रीय फल हैं। इसे 1950 में भारत का राष्ट्रीय फल बनाया गया हैं।