भूख लगना एक प्रक्रिया का हिस्सा होता हैं, जिसके तहत आपको काम करने के लिए एनर्जी मिलती हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि अधिक भूख लगने की क्या वजह हो सकती हैं। आइए जानते हैं।
नींद पूरी न होने की स्थिति में भी बार-बार भूख लगती हैं। नींद की कमी से घ्रेलिन हार्मोन बढ़ जाता हैं, जिससे आपको बार बार भूख लगती हैं।
शरीर में पानी की कमी न होने दें, समय समय पर पानी पीते रहें इससे आपको नियंत्रित भूख ही लगेगी।
फैट पेट को भरा रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता हैं, इसलिए अपने डाइट में फैट को जरूर शामिल करें। इसमें फैट दही, एवोकैडो और अखरोट खा सकते हैं।
शरीर में फाइबर की कमी होने की स्थिति में भी भूख जल्दी जल्दी लगने लगती हैं। इसलिए हाई फाइबर फूड्स जैसे कि शकरकंद, संतरा, ओट्स आदि का सेवन करें।
अक्सर भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खाना तो खाते हैं लेकिन खाना खाते वक्त समय की कमी के चलते जल्दी जल्दी खाना खत्म कर भाग जाते हैं। जिसके चलते उन्हें ज्यादा भूख लगती हैं। इसलिए भोजन को आराम से खाएं।
भूख लगने पर कुछ चटपटा और मसालेदार न खाकर सेब और फाइबर से भरपूर फलों का सेवन करें। इससे आपकी भूख भी मिटेगी और शरीर को फाइबर भी मिलेगा।
प्रोटीन की कमी के चलते भी बार-बार भूख लगती हैं, इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन का भी सेवन करें।