भुने चने खाने के नुकसान


By Arbaaj31, Aug 2024 03:53 PMnaidunia.com

चने का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। कुछ लोग चने को भिगोकर खाते है, तो कुछ लोग भूनकर खाते है, लेकिन भुने चने कई समस्याओं में नहीं खाना चाहिए।

चने में पोषक तत्व

चना पोषक तत्व से भरपूर माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फोलेट, आयरन, पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

कौन न खाएं भुने चने?

भुने चने सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते है। आइए जानते है किन समस्याओं में भुने चने का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

पेट में गैस

अगर किसी को पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो भुने चने का सेवन नहीं करना चाहिए। भुने चने खाने से पेट में गैस बन सकती है।

यूरिक एसिड

अगर आप यूरिक एसिड के रोगी है, तो भी भुने चने का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्यूरीन पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है।

पथरी की समस्या

अगर किसी को पथरी समस्या है, तो भुने चने खाने से परहेज करना चाहिए। भुना चना पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है।

इन समस्याओं में भुना चना नुकसानदायक हो सकता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस 1 दाल को खाने से नहीं बनती है पेट में गैस