दाल खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, जिसके कारण डॉक्टर भी अक्सर डाइट में दाल शामिल करने को कहते है, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
दाल की कई किस्में हैं यानी मार्केट में कई तरह के दाल मिलते है। जिन लोगों को पेट की समस्या रहती है उनके लिए कुछ दाल ठीक नहीं होता है, क्योंकि गैस बन जाती है।
अगर आपको भी दाल खाने से गैस बन जाती है, जिसके कारण नहीं खा रहे है, तो चिंता न करें। डाइट में दूसरी दाल को शामिल करें, तो शरीर को विटामिन्स, मिनरल्स के साथ ही गैस को नहीं बनाएंगा।
अरहर की दाल खाने से लोगों को गैस की अधिक समस्या होती है, लेकिन इसकी जगह आप मूंग की दाल खा सकते है।
मूंग दाल में आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, फाइबर और प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है, जिसको खाने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है।
अगर आप डेली डाइट में मूंग की दाल को शामिल करते है, तो पेट में बनने वाली गैस से छुटकारा मिल सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है।
दाल का सेवन दोपहर में करना सबसे बेहतर माना जाता है। इसलिए, दोपहर में ही मूंग का दाल खाएं। इसके साथ ही, रात को भी खा सकते है।
मूंग दाल खाने से गैस की समस्या होने की संभावना कम होती है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ