आंवले का मुरब्बा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाते है, तो भारी नुकसान भी भुगतना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आंवले का मुरब्बा ज्यादा खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
किसी भी चीज का ज्यादा सेवन सेहत के लिए खराब माना जाता है। ठीक उसी प्रकार आंवले का मुरब्बा भी अधिक खाने से परहेज करना चाहिए।
अगर ज्यादा मात्रा में आंवले का मुरब्बा खाते है, तो कब्ज की समस्या बढ़ सकती है, क्योंकि इसमें उच्च फाइबर पाया जाता है।
ज्यादा आंवले का मुरब्बा खाने से किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है। दरअसल, इसमें सोडियम की अधिक मात्रा पाई जाती है।
अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो आंवले का मुरब्बा का ज्यादा सेवन न करें। आंवले का मुरब्बा खाने से प्रेशर तेजी से बढ़ता है।
अगर आप अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करते हैं, तो ये आपके यूरिन पर असर डालता है। इससे यूरिन में जलन हो सकता है।
आंवले का मुरब्बा सीमित मात्रा में करना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ