ज्यादा नमक खाने से शरीर में क्‍या होता है?


By Arbaaj21, Jun 2024 10:00 AMnaidunia.com

नमक का इस्तेमाल सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन कुछ लोग अधिक नमक खाना पसंद करते है। आइए जानते हैं कि ज्यादा नमक खाने से शरीर में क्या होता है?

शरीर को नुकसान

नमक का ज्यादा सेवन शरीर को बड़े नुकसान पहुंचा सकते है। ज्यादा नमक खाने से परहेज करना चाहिए। ज्यादा नमक का सेवन कई समस्याओं में हानिकारक होता है।

ब्लड प्रेशर हाई

अगर कोई व्यक्ति अधिक नमक का सेवन करता है, तो उसका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है, क्योंकि नमक में सोडियम की अधिक मात्रा होती है।

कैल्शियम की कमी

ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। दरअसल, नमक कैल्शियम को सोखता है।

शरीर में पानी जमा होना

अगर कोई व्यक्ति ज्यादा नमक का सेवन करता है, तो उसके शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिसके कारण हाथ और पैर सूजने लगते है।

हो सकती है किडनी खराब

अगर रोजाना अधिक मात्रा में नमक का सेवन करते है, तो किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। ज्यादा नमक के सेवन से किडनी खराब होने की संभावना होती है।

हार्ट संबंधित समस्याएं

ज्यादा मात्रा में रोज नमक खाने से हार्ट से संबंधित समस्याएं होने लगती है। अधिक नमक खाने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं तेजी से फैल सकती है।

न खाएं अधिक नमक

अगर आप नमक अधिक खाना पसंद करते है, तो ऐसा न करें। ज्यादा नमक का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुबह चाय-कॉफी की जगह पिएं ये हेल्दी ड्रिंक, पाचन तंत्र होगा दुरुस्त