कीवी कई बीमारियों में सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता हैं, लेकिन क्या आपको इसके सेवन से होने वाले इस नुकसान के बारे में पता हैं।
कीवी फल के सेवन से ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, और विटामिन C से होने वाली दिक्कतों को ठीक किया जा सकता हैं। साथ ही कीवी में हाई फाइबर भी होता हैं।
अगर आपको किसी चीज की पहले एलर्जी हैं तो बिना डॉक्टर से सलाह मशवरा किए कीवी का सेवन न करें।
कीवी में पोटेशियम पाया जाता हैं जो किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए बहुत अधिक आवश्यक नहीं होता हैं। जरूरत न हो तो इसके सेवन से बचना चाहिए।
कीवी के अधिक सेवन से गुर्दे में स्टोन की समस्या भी हो सकती हैं जिसकी वजह कीवी में ऑक्सालेट रेफाइड क्रिस्टल का स्रोत होते हैं।
कीवी एक हाई फाइबर फ्रूट हैं, इसके अधिक सेवन से दस्त की समस्या भी आ सकती हैं। इसमें रेचक(laxative) प्रभाव होता हैं।
लेटेक्स एलर्जी से पीड़ित लोग अगर कीवी का सेवन करते हैं तो उन्हें खुजली, डायरिया. बेहोशी, स्किन रैशेज, जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
अगर आप बीमारी में भी कीवी का सेवन कर रहें हैं तो कम से कम 1 कीवी का सेवन ही करें। हालांकि आप डॉक्टर से सलाह मशवरे के बाद अपनी डाइट बढ़ा भी सकते हैं।