गर्मियां शुरू होते ही लोग जमकर ऐसी का उपयोग शुरु कर देते है। आज हम आपको बताएंगे AC के जरूरत से ज्यादा उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में।
आज के जमाने में घर, गाड़ी और ऑफिस हर जगह एयरकंडीशनिंग हो चुका है। तापमान का पारा बढ़ते ही लोगों का बिना एसी के रह पाना मुश्किल हो जाता है।
AC में लंबे समय तक रहने से आपको नाक और गले से जुड़ी सांस लेने की समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा व्यक्ति AC में ज्यादा देर रहने से गले की ड्राइनेस का शिकार भी हो सकता है।
ज्यादा देर तक AC में रहने से आपको खांसी और जुकाम की समस्या भी हो सकती है। बहुत से ऐसे लोग भी होते है जिन्हें AC की हवा बिल्कुल भी सूट नहीं करती है।
AC में अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित लोगों को बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। इसलिए गर्मी में कम से कम समय एयर कंडीशनर में बिताना चाहिए।
AC में लगातार रहने से डिहाइड्रेशन की समस्या सिरदर्द या माइग्रेन का कारण भी बन सकती है। अगर आपने अपने AC रुम को अच्छें से मेंटेन नहीं किया है तब भी सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
ज्यादा समय तक एयरकंडीशनिंग में रहने से आपकी तव्चा पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। AC में रहने से चेहरे पर झुर्रियों के साथ-साथ फाइन लाइंस भी आने लगती हैं।
लंबे समय तक AC में रहने से आंखों में खुजली और बेचैनी की परेशानी आने लगती है। ज्यादा देर AC में रहने से खुजली और ड्राई स्किन की समस्या आम है।