बार-बार क्यों सूख जाता है मनी प्लांट? जानिए


By Ekta Sharma18, Jun 2023 06:30 PMnaidunia.com

मनी प्लांट

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, अगर किसी घर में मनी प्लांट लगा हुआ होता है और वह हमेशा हरा-भरा रहता है, तो उस घर में धन की कभी कमी नहीं होती है।

बार-बार सूख रहा है पौधा

मनी प्लांट को आप किसी भी स्थान पर लगा सकते हैं, मगर ये हरा-भरा बना रहे इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप इसकी सही देखभाल करें।

ये हो सकते हैं कारण

कई बार देखभाल करने के बावजूद भी मनी प्लांट सूख जाता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि इसके पीछे के क्या-क्या कारण हैं।

ज्यादा पानी देना

घर में मनी प्लांट छोटे साइज का है यानी 5 इंच से कम है, तो उसमें कम पानी ही डालें। वहीं, बड़ा मनी प्लांट है तो उसमें बहुत अधिक पानी देने से भी मनी प्लांट सूख सकता है।

खाद डालना

मनी प्लांट के पौधे को किसी खाद की आवश्यकता नहीं होती है। कई बार लोग इसमें खाद डाल देते हैं। इस कारण से भी मनी प्लांट सूखने लगता है।

ज्यादा धूप

अगर आप मनी प्लांट को अधिक धूप में रखते हैं तो सीधी धूप मनी प्लांट की पत्तियों को जला सकती है। गर्मियों के महीनों के दौरान आपको पौधा खिड़की के पास रखना चाहिए।

इस दिशा में रखें

वास्तु के हिसाब से अगर आप अपने मनी प्लांट को दीवार के कोनों, या फिर अलमारी पर लटकाते हैं, तो घर पर सकारात्मक ऊर्जा रहती है। ध्यान रखें कि पौधे के तने में किसी भी प्रकार का खिंचाव न आए।

Sugar Control: डायबिटीज को कंट्रोल कर सकती हैं ये सब्जियां