वर्तमान समय में ज्यादातर लोग वॉशिंग मशीन में कपड़े धोना पसंद करते हैं। इसकी मदद से कपड़े धोना बेहद आसान भी हो जाता है।
कुछ लोग वॉशिंग मशीन में जरूरत से ज्यादा यानी ठूस-ठूसकर कपड़े डाल देते हैं। ऐसा करना आपके कपड़ों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
ज्यादातर लोग बिजली का बिल, डिटर्जेंट और पानी बचाने के चक्कर में वॉशिंग मशीन पर ओवरलोड डाल देते हैं। हालांकि, ऐसा करना कई मायनों में सही नहीं होता है।
वॉशिंग मशीन की कैपेसिटी किलोग्राम में होती है। ऐसे में मशीन खरीदते समय घर के सदस्यों के हिसाब से ही इसका चयन करना चाहिए।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि मशीन में ज्यादा कपड़े नहीं डालने चाहिए। इससे कपड़ो के अलावा मशीन की परफॉर्मेंस भी खराब होती है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि मशीन में ज्यादा कपड़े नहीं डालने चाहिए। इससे कपड़ो के अलावा मशीन की परफॉर्मेंस भी खराब होती है।
ओवरलोडिंग की वजह से कपड़े सही से साफ नहीं हो पाते हैं। कई बार तो कपड़ों से साबुन भी नहीं निकल पाता है।
मशीन में ज्यादा कपड़े डालने की आदत की वजह से स्पिन साइकल में खराबी भी आ सकती है। इसके अलावा, मशीन के पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि कपड़े साफ रहे तो इसके लिए आपको वॉशिंग मशीन में कम से कम कपड़े ही डालने चाहिए। ऐसा करने से कपड़ों की सफाई अच्छे से होगी।