टाइट अंडरवियर पहनने की है आदत, जान लें इसके नुकसान


By Ritesh Mishra28, May 2025 03:01 PMnaidunia.com

जब भी हम कपड़े खरीदने जाते हैं तो कई कपड़े ट्राई करने के बाद हमें एक कपड़ा पसंद आता है। वहीं अंडरवियर या इनरवियर खरीदते समय लोग ऐसा कभी नहीं करते हैं।

टाइट अंडरवियर पहनने के नुकसान

अंडरवियर को खरीदते समय ज्यादा सजग रहना चाहिए। अगर आप भी टाइट अंडरवियर पहनना पसंद करते हैं तो यह आपकी बड़ी गलती हो सकती है। चलिए जानते हैं टाइट अंडरवियर पहनने से क्या नुकसान होते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन पर असर

टाइट अंडरवियर पहनने से ब्लड फ्लो पर इसका असर पड़ता है। इसके कारण ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट आ सकता है, जिससे प्राइवेट एरिया में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो सकता है।

स्किन का छिलना

ज्यादा टाइट अंडरवियर पहनने से कमर की स्किन के छिलने का खतरा रहता है। कई बार बहुत ज्यादा टाइट अंडरवियर पहनने से प्राइवेट एरिया के आसपास का एरिया भी छिल सकता है।

स्किन इंफेक्शन का खतरा

टाइट अंडरवियर पहनने से पसीना रुकता है जिससे फंगल इंफेक्शन, दाने और रैश हो सकते हैं। खासतौर गर्मियों में यह समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।

प्रजनन क्षमता पर असर

टाइट अंडरवियर से टेस्टिकल्स का तापमान बढ़ जाता है, जिससे स्पर्म काउंट और क्वालिटी पर असर पड़ सकता है। पुरूषों को टाइट अंडरवियर पहनने से परहेज करना चाहिए।

चलने और बैठने में दिक्कत

टाइट अंडरवियर पहनने के कारण कई बार चलने और बैठने में भी परेशानी हो सकती है। कई बार इससे चलने के बाद चफिंग की समस्या हो जाती है।

टाइट अंडरवियर पहनने की है आदत, जान लें इसके नुकसान। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

नहीं पड़ेगी डाई की जरूरत, सफेद बालों को काला कर देगा यह पत्ता