2024 में ये 5 पांच फिल्में मार सकती है 1000 करोड़ क्लब में एंट्री


By Prakhar Pandey29, Dec 2023 01:10 PMnaidunia.com

2024 का साल

2024 का साल सिनेमा के लिए बेहद खास होने वाला है। आइए जानते है कौन सी ऐसी फिल्में है जो नए साल में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री मार सकती है।

हजार करोड़ क्लब

हर स्टार और फिल्म मेकर का सपना होता है कि उसकी फिल्म कम से कम 1 बार तो हजार करोड़ क्लब में जरूर एंट्री मारे है। मेकर्स को सालों के मेहनत का फल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के माध्यम से मिलता है।

बड़ी फिल्में साल

2024 रितिक रोशन, अजय देवगन, अल्लू अर्जुन, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, जूनियर एनटीआर और प्रभास के लिए करियर चेंजिंग साल भी साबित हो सकता है।

फाइटर

रितिक रोशन स्टारर फाइटर 25 जनवरी 2024 को गुरुवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

कल्कि 2898 एडी

प्रभास स्टारर साइ-फाइ थ्रिलर कल्कि 2898 एडी भी 12 जनवरी 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। प्रभास की फिल्मों को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते है। ऐसे में यह फिल्म भी 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

सिंघम अगेन

15 अगस्त 2024 को आजादी दिवस पर रिलीज हो रही सिंघम अगेन भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा बवंडर ला सकती हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

देवरा

साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल देवरा एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान लीड रोल में है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है।

पुष्पा 2

पुष्पा 2 भी बॉक्स ऑफिस पर 15 अगस्त को ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। यह फिल्म भी 1000 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है।

बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर बड़े मियां छोटे मियां से भी मेकर्स को काफी उम्मीदे है। रीमेक फिल्म होने के चलते यह भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शादी में कमाल दिखने के लिए सारा तेंदुलकर से लें आइडिया