इंसान के शरीर को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। जब पानी का कम सेवन किया जाता है तो शरीर में इसकी कमी होने लगती है, जिसका बुरा असर सेहत पर देखने को मिलता है।
गर्मियों के दिनों में शरीर में पानी की कमी होने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में जरूरी है कि इन स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम पानी पीने से जोड़ों का दर्द भी महसूस हो सकता है। इस समस्या से खुद का बचाव करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट की कमी के चलते झटके या सीजर आने की बीमारी होती है। शरीर में पानी की कमी के कारण इलेक्ट्रिक फंक्शन प्रभावित होता है।
पानी की कमी होने पर किडनी में पथरी की समस्या का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। शरीर में पानी की कमी के कारण किडनी का फंक्शन प्रभावित रहता है।
शरीर में पानी की कमी के कारण आपको यूटीआई इंफेक्शन भी हो सकता है। दरअसल, पानी की कमी के चलते शरीर हानिकारक बैक्टीरिया को बाहर नहीं निकाल पाता है।
अगर आपको लो बीपी की परेशानी है तो संभावना है कि यह पानी की कमी के कारण हो। शरीर में पानी की कमी होने से ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता है।
यहां दी गई सूचना केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स से संपर्क जरूर करें।
यहां हमने जाना कि शरीर में पानी की कमी होने पर किन बीमारियों का खतरा होता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ