त्रिफला चूर्ण खाने से पेट होगा तुरंत साफ


By Arbaaj04, Aug 2024 12:59 PMnaidunia.com

आमतौर पर कई लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होती है, जिसकी वजह से सुबह पेट साफ करने में काफी मुश्किलें आती है। पेट साफ न होने से पूरा दिन खराब जा सकता है।

त्रिफला का सेवन

पेट साफ करने के लिए लोग दवाइयों का सहारा लेते है। इसके साथ ही, त्रिफला खाकर भी पेट को बिल्कुल अच्छे से साफ किया जा सकता है।

ऐसे करें सेवन

पेट साफ करने के लिए त्रिफला का सेवन रात में करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कैसे इसका सेवन करने से पेट साफ होता है।

गर्म पानी के साथ खाएं

त्रिफला का सेवन करने के लिए 1 गिलास हल्का गर्म पानी लें उसके बाद उसमें 1 चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाएं और फिर उसका सेवन करें।

सोने से 30 मिनट पहले

रात में त्रिफला का सेवन करने से पहले टाइम का ध्यान रखें। इसका सेवन भोजन करने के 30 मिनट बाद करें। रात को ज्यादा समय तक जागने से परहेज करें।

पेट होगा साफ

यदि आप इस तरीके से रोजाना त्रिफला का सेवन करते है, तो सुबह तक बिल्कुल पेट साफ हो जाएगा। इसके साथ ही पेट की गंदगी भी निकल जाएगी।

रात में ठंडा पानी न पिएं

कुछ लोगों की रात में ठंडा पानी पीने की आदत होती है, लेकिन ऐसा करने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ठंडा पानी पीने से गैस बनती है।

इस तरह से त्रिफला का चूर्ण खाने से पेट साफ होता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

यूरिक एसिड के मरीज न खाएं यह 1 दाल, जोड़ों में बढ़ता है दर्द