जमकर कर रहे हैं चीनी का सेवन, इन बीमारियों के लिए रहिए तैयार


By Prakhar Pandey02, Aug 2023 12:17 PMnaidunia.com

मीठा

खाने के बाद या खाने से पहले मीठा हर किसी को पसंद होता है। आइए जानते हैं अधिक मात्रा में शुगर के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में।

स्वास्थ्य

चीनी का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर पर काफी नेगेटिव असर पड़ता है। चीनी के अधिक सेवन से लिवर से लेकर हॉर्ट तक कई बॉडी ऑर्गन पर काफी बुरा असर पड़ता है।

वेट गेन

डेली डाइट में ज्यादा शुगर के सेवन से तेजी से वजन बढ़ता है। वजन वैसे भी अपने साथ कई सारी बीमारियां ले आता है।

दिल

चीनी का नियमित रूप से अधिक सेवन करते रहने से धमनियों के आसपास जो मसल्स के टिशूज होते है वह ज्यादा फैलने लगते है। इसी के चलते बीपी और अन्य दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

कोलेस्ट्रॉल

बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में चीनी काफी हद तक जिम्मेदार होती है। शुगर आपकी बॉडी से गुड कोलेस्ट्रॉल को कम करके बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है।

स्किन

चीनी के सेवन से स्किन जल्द खराब होने लगती है। फेस पर पिंपल्स, दाग-धब्बे आने लगती हैं। स्किन पर असर दिखने पर समझ जाएं की चीनी का गलत प्रभाव आपकी शरीर के ऊपर पड़ने लगा हैं।

सुस्ती

काम में हर वक्त थकान और सुस्ती महसूस होने की वजह अधिक चीनी का सेवन भी हो सकता है। इसके अलावा शुगर को दिनचर्या से नहीं हटाया गया तो डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी भी हो सकती हैं।

भूख

चीनी के अत्याधिक सेवन से बॉडी में ग्लूकोज की कमी हो जाती है। जिसके चलते इंसान को जरूरत से ज्यादा भूख लगती है और वह अधिक खाने लग जाता है। इस चक्कर में उसके पाचन तंत्र पर भी जोर पड़ता हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Pregnancy Tips: उल्‍टी और मतली होने पर इन चीजों का करें सेवन