जिंक हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है, लेकिन अगर शरीर में जिंक की कमी होने लगे, तो कई संकेत दिखने लगते है। आइए जानते हैं कि जिंक की कमी होने से क्या-क्या संकेत मिलते है।
अगर किसी व्यक्ति के शरीर में जिंक की कमी होने लगे, तो कई समस्याएं होने की संभावना होती है, जो गंभीर समस्या में बदल सकती है।
बॉडी में जिंक की कमी होने पर शरीर का घाव नहीं भरता है। जिंक की कमी के कारण ही लोगों के शरीर का घाव जल्दी नहीं भरता है।
शरीर में जिंक की कमी होने पर अचानक वजन कम होने लगता है। अचानक शरीर का कम होना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है।
यदि किसी के शरीर में जिंक की कमी होने लगती है, जो उसके बाल धीरे-धीरे झड़ना शुरू हो जाते है। इसके साथ ही बालों से जुड़ी दूसरी समस्याएं भी होने लगती है।
जिंक स्किन को रिपेयर करने और नए सेल्स बनाने में मदद करता है। जिंक की कमी से चेहरे पर एक्ने या एक्जिमा जैसी समस्याएं होने लगती है।
यदि शरीर में इम्यूनिटी कमजोर होने की पीछे का कारण भी जिंक की कमी होती है। शरीर में जिंक की कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर होती है।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ