29 वर्षीय दिशा परमार टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक है। एक्ट्रेस अपने साड़ी लुक्स से आए दिन फैंस को इंप्रेस करने का काम करती है। आइए देखते हैं एक्ट्रेस के किलर साड़ी लुक्स।
लाल रंग की सिल्क साड़ी और हॉफ स्लीव ब्लाउज में बालों में गजरा लगाए हुए दिशा बेहद खूबसूरत लग रही है। गले में नेकलेस और कानों में झुमका पहने एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही है।
ऑरेंज कलर की नेट साड़ी और हाफ स्लीव ब्लाउज में पोज देती हुई डीवा बेहद ग्लैमरस लग रही है। वेवी हेयर स्टाइल में कानों में झुमका पहने हुए बेहद शानदार दिख रही है।
ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी और मैचिंग डिजाइनर ब्लाउज में दिशा अपने इस किलर कॉम्बिनेशन में बेहद स्टनिंग दिख रही है। डीवा ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए मिनिमल मेकअप किया हुआ है।
काले रंग की नेट साड़ी और हाफ स्लीव ब्लाउज में दिशा बेहद ब्यूटीफुल लग रही है। वेवी हेयर स्टाइल और कानों में सिंपल झुमका पहने हुए एक्ट्रेस बेहद प्रिटी लग रही है।
सफेद रंग की डिजाइनर साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में दिशा बेहद गॉर्जियस दिख रही है। बाल बांधे हुए और कानों में झुमका पहने एक्ट्रेस बेहद सुंदर दिख रही है।
गोल्डन साड़ी और वी नेक ब्लाउज में दिशा अप्सरा सी सुंदर लग रही है। कलाइयों में लाल चूड़ियां और उंगलियों में लाल नेल पेंट लगाए हुए डीवा बेहद कमाल की दिख रही है।
व्हाइट कलर की डिजाइनर साड़ी और पिंक कलर के कंट्रॉस्ट कॉम्बिनेशन ब्लाउज में दिशा किसी परी से कम नहीं लग रही है। एक्ट्रेस के सभी साड़ी लुक्स दिवाली पर ट्राई करने के लिए बेस्ट हैं।