Diwali 2022: दिवाली पर न लाएं मां लक्ष्मी की ऐसी फोटो, छिन जाएगी धन संपत्ति


By Ekta Sharma14, Oct 2022 05:57 PMnaidunia.com

दिवाली नियम

दिवाली पर सभी मां लक्ष्मी की फोटो घर पर लाते हैं। वास्तु के अनुसार मां लक्ष्मी की फोटो के लिए कुछ नियमों को जरूर ध्यान रखना चाहिए।

वरद मुद्रा

मां लक्ष्मी की मूर्ति घर लाते समय मां लक्ष्मी की मुद्रा वरद यानी आशीर्वाद देने वाली होनी चाहिए। लक्ष्मी जी की कृपा से सकारात्मक माहौल बना रहता है।

भगवान विष्णु

मां लक्ष्मी की फोटो घर लाते समय ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की साथ वाली फोटो ही घर लाएं।

धन वर्षा

मां लक्ष्मी के हाथों से धन वर्षा होती हुई फोटो को भी घर लाना शुभ माना गया है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और धन का आगमन होता है।

उल्लू

मां लक्ष्मी की तस्वीर घर लाएं तब इस बात का ध्यान रखें कि उनके साथ उल्लू भी होना चाहिए। इस तरह की फोटो को घर में लगाना शुभ माना जाता है।

दीपावली पर इस विधि से करें लक्ष्‍मी पूजन, बरसेगी सुख-समृद्धि