दिवाली के दिन तुलसी के पास दिया जरूर लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मक दूर होती है और घर में सुख-शांति का वास होता है।
घर के पास कोई मंदिर है तो वहां जाकर एक दिया रख आएं। उसके बाद घर के पूजा स्थल और बाकी के हिस्सों में दिया जलाएं।
घर के पूजा मंदिर में भगवान के सामने सबसे पहले एक दीपक जलाएं। पूजा घर यदि ईशान कोण में है तो वहां दिया जलाने से शुभ परिणाम मिलते हैं।
दिवाली के दिन अपने पितरों को भी दीप दान करना चाहिए। संभव हो तो कुलदेवता या कुलदेवी के स्थान पर दिया जरूर जलाएं।
दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ दिए जलाए। माता लक्ष्मी की कृपा के लिए मुख्य द्वार पर जरूर रोशनी करें।