Diwali 2023: मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, बरसेगी कृपा


By Sahil04, Nov 2023 08:00 PMnaidunia.com

दिवाली 2023

हिंदू धर्म में दीपावली के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस साल छोटी दिवाली 11 नवंबर, बड़ी दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी।

मां लक्ष्मी की पूजा

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी की उत्पत्ति हुई थीं। इसी वजह से दीपावली के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है।

पूजा का भोग

किसी भी पूजा को बगैर भोग लगाए पूरा नहीं माना जाता है। दीपावली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको उनका पसंदीदा भोग लगाना चाहिए।

सफेद प्रसाद

धार्मिक ग्रंथों में भी उल्लेख है कि देवी लक्ष्मी को सफेद प्रसाद बेहद प्रिय होता है। इस वजह से पूजा में उन्हें सफेद मिठाइयां या फिर खीर का भोग लगाया जाता है।

मखाना खीर

मां लक्ष्मी को भोग लगाने के लिए आप मखाना खीर भी बना सकते हैं। इस खीर का भोग लगाने से देवी लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।

देसी घी का हलवा

ज्यादातर लोगों को भी देसी घी का हलवा खाना पसंद होता है। दिवाली के दिन आप मां लक्ष्मी को हलवे का भोग भी लगा सकते हैं।

पीले रंग की मिठाई

ऐसा कहा जाता है कि माता लक्ष्मी को पीले रंग के मिष्ठान भी प्रिय होते हैं। देवी लक्ष्मी को खुश करने के लिए आप पीले लड्डू भी चढ़ा सकते हैं।

बताशे

मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए बताशे का भोग भी लगाया जाता है। पूजा करने के बाद देवी लक्ष्मी को बताशे अर्पित करना भी शुभ माना जाता है।

केसर भात

पीले रंग के केसर भात चढ़ाने से भी देवी लक्ष्मी की खुश किया जा सकता है। इसके अलावा, आप नारियल भी भोग के तौर पर अर्पित कर सकते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में इन तीन जीवों के आगमन से आप बन सकते हैं अमीर