दिवाली आने में अब कुछ ही दिन है। लेकिन इसकी धूम चारों तरफ अभी से ही देखने को मिल रहे हैं। इस बार संडे भी है।
आपको इस स्पेशल दिन के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। जिससे आपको पर्व के दिन ज्यादा मेहनत न करना पड़े।
ऐसे में यह जानना जरुरी हो जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा किस तरह करना चाहिए। आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं।
मान्यता है कि दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को कुछ चीजें अर्पित करने से वो प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं।
मां लक्ष्मी को कमल का फूल काफी पसंद है। यह उनका आसन भी होता है ऐसे में उन्हें आप कमल का फूल जरूर अर्पित करें।
मां लक्ष्मी को कमल का फूल काफी पसंद है। यह उनका आसन भी होता है ऐसे में उन्हें आप कमल का फूल जरूर अर्पित करें।
धन की देवी को अष्टगंध का तिलक भी लगाना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
दिवाली के शुभ दिन पर मां लक्ष्मी को बताशे अवश्य चढ़ाएं। यह धन का प्रतीक माना जाता है जिससे घर में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
मां लक्ष्मी को पान बेहद ही प्रिय है। पूजा के बाद माता को पान का भोग लगाना शुभ माना जाता है। यह बेहद ही प्रिय होता है।