दीपावली के मौके पर कुछ उपायों को करना शुभ माना जाता है। लाल रंग के कपड़े में पवित्र चीजों को डालकर एक उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा हासिल होगी।
लाल रंग का एक छोटा सा कपड़ा लें। इसकी पोटली बना लें। दरअसल, लाल रंग मां लक्ष्मी को प्रिय होता है। यही कारण है कि दिवाली के दिन उपाय करने के लिए इस रंग की पोटली का चयन किया जाता है।
लाल रंग के कपड़े की पोटली बना लें। इसके बाद इसमें धनिया के बीच डाल दें। फिर दो सिक्के और इलायची डालकर पोटली को बांध दें।
पोटली में सभी आवश्यक सामग्री डालने के बाद मेन गेट के पास बांध दें। बता दें कि इसे मुख्य द्वार के सीधे तरफ बांधना शुभ होता है।
दीपावली के मौके पर लाल रंग के कपड़े की पोटली से उपाय करें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
पैसों की पोटली को दीपावली से पहले ही मेन गेट पर बांध दें। इससे दिवाली तक घर के अंदर सकारात्मक माहौल रहेगा और नकारात्मकता का प्रवेश नहीं होगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पोटली से जुड़ा उपाय अपनाने से मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं। इतना ही नहीं, धन की देवी ऐसे घर पर कृपा भी बनाए रखती हैं।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।