दिवाली की रात उल्लू का दिखना क्या संकेत देता है?


By Ayushi Singh23, Oct 2024 05:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार के दिन कुछ चीजों का दिखना शुभ माना जाता है और इससे कई समस्याओं से राहत मिलती है। आइए जानते हैं कि दिवाली की रात उल्लू का दिखना क्या संकेत देता है-

माना जाता है शुभ

ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन रात में उल्लू देखना शुभ माना जाता है और इससे माता लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है।

माना जाता है वाहन

उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है, जिसे रात में देखने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है।

दूर होती है समस्या

अगर दिवाली के दिन उल्लू पूर्व दिशा में दिखाई देता है, तो इसे शुभ माना जाता है और इससे कई समस्या दूर होती है।

आर्थिक स्थिति में सुधार

ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन उल्लू देखने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और इससे धन लाभ भी होता है।

आती है सकारात्मकता

दिवाली के दिन उल्लू देखने से घर में सुख-शांति आती है और इससे जीवन में सकारात्मकता भी बनी रहती है।

खुशियों का संकेत

दिवाली के दिन उल्लू देखने से जीवन में खुशियां आने का संकेत मिलता है और इससे घर का माहौल भी खुश रहता है।

दिवाली की रात उल्लू का दिखना शुभ संकेत देता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दिवाली से पहले बनाएं ये पोटली, मां लक्ष्मी करेंगी घर में वास