दीवाली पर अपनाएं वास्तु शास्त्र के 5 उपाय, घर में रहेगा सुख-शांति का वास


By Sahil29, Oct 2024 12:32 PMnaidunia.com

दीवाली के लिए उपाय

वास्तु शास्त्र में घर की सुख-शांति के लिए कुछ विशेष उपायों का उल्लेख मिलता है। अगर सही विधि के तहत उपाय करेंगे तो घर के अंदर सकारात्मकता बढ़ेगी।

मुख्य द्वार की सजावट करें

दीवाली के दिन घर के मेन गेट की सजावट करें। माना जाता है कि साफ-सफाई देखकर घर के अंदर मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं।

मेन गेट पर दीपक जलाएं

दीपक को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। दीवाली को दीयों का त्योहार माना जाता है। इस दिन मेन गेट के पास दीपक जरूर जलाएं।

इस दिशा में रखें तिजोरी

पैसों की तिजोरी को घर की उत्तर दिशा में रखें। दीवाली से पहले ही तिजोरी की सफाई कर लें, जिससे घर में धन का आगमन बना रहे।

घर के कोनों में सेंधा नमक रखें

घर के सभी कोनों में सेंधा नमक जरूर रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर के अंदर नकारात्मकता नहीं बढ़ेगी।

हल्दी-कुमकुम से शुद्धिकरण करें

घर के मेन गेट और पूजा घर के पास हल्दी-कुमकुम का इस्तेमाल करें। इससे घर के अंदर सकारात्मकता बनी रहेगी।

बांस का पौधा रखें

सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने का काम बांस का पौधा करता है। यही कारण है कि दीवाली के दिन इस पौधे को घर में स्थापित करना शुभ होता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि दीवाली के दिन किन वास्तु टिप्स को अपनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva, Freepik

क्या धनतेरस के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ सकते हैं?