दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते है दिवाली के खास पर्व पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है। घर की बरकत के लिए मां लक्ष्मी की विधिवत रूप से पूजा करनी चाहिए।
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि पूर्वक मां की पूजा करने से व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। 5 दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाएं जाने वाले इस त्योहार पर माता लक्ष्मी की पूजा का खास महत्व होता है।
दीपावली पर माता की पूजा के दौरान कुछ खास मंत्रों का उच्चारण करने से वह आपके घर में वास कर सकती हैं। आइए जानते हैं खास मंत्र के बारे में।
महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं सुरेश्वरि । हरि प्रिये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं दयानिधे ॥ पद्मालये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं च सर्वदे । सर्वभूत हितार्थाय, वसु सृष्टिं सदा कुरुं ॥
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥ मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमल का फूल, फल द्रव्य आदि भी चढ़ाए। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को चढ़ाए हुए पैसे को अपने लॉकर में जरूर रखें।