दिवाली के दिन मुख्य द्वार पर करें ये उपाय, आएगी लक्ष्मी


By Sahil25, Oct 2024 03:41 PMnaidunia.com

मुख्य द्वार के उपाय

दिवाली के दिन मेन गेट से जुड़े कुछ उपायों को अपनाना शुभ माना जाता है। इन्हें आजमाने से घर के अंदर सकारात्मकता का प्रवेश होता है। 

मेन गेट पर दीपक जलाएं

दिवाली के दिन शाम के समय मेन गेट पर दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर के अंदर नकारात्मकता नहीं आती है।

रंगोली बनाएं

दीपावली के दिन घर के मेन गेट पर रंगोली बनाएं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना शुभ होता है।

नमक से सफाई करें

घर से नकारात्मकता का प्रभाव दूर करना चाहते हैं तो नमक के पानी से मेन गेट के आसपास सफाई करें। इससे घर के अंदर सकारात्मकता बढ़ती है।

तुलसी का पौधा रखें

मेन गेट के पास तुलसी का पौधा रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।

मां लक्ष्मी का चित्र लगाएं

घर के मेन गेट पर मां लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र को लगाना भी शुभ माना जाता है। इससे धन की देवी की कृपा बनी रहती है।

पान के पत्ते रखें

मेन गेट पर पान के पत्तों को रखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे घर के अंदर मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं।

धूप और अगरबत्ती जलाएं

मेन गेट के आसपास के वातावरण को शुद्ध करने के लिए धूप और अगरबत्ती जलाएं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने में भी मदद मिलती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन क्यों नहीं खरीदने चाहिए?