हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु में घर से जुड़ी दिशाओं के बारे में बताया गया है।
दिवाली के दिन घरों में रोशनी के लिए लाइट के अलावा दीपक को जलाना बेहद ही शुभ माना जाता है, लेकिन गलत दिशा में जलाने का कोई फायदा नहीं मिलता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली के दिन भूलकर भी दक्षिण दिशा की ओर दीपक करके नहीं चलाना चाहिए। इस दिन इस दिशा से परहेज करना चाहिए।
मान्यता है कि इस दिन यमराज पृथ्वी पर आते हैं। इस दिन यम व्यक्ति की मृत्यु का समय निश्चित करते हैं। ऐसे में दिवाली के दो दिन दीपक दक्षिण में न जलाएं।
अगर दिवाली के दिन आप दक्षिण दिशा में दीपक को जलाते है, तो देवी-देवता आपसे नाराज हो सकते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली के दिन दीपक का मुंह पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
अगर दिवाली के शुभ अवसर पर आप पूर्व दिशा में दीपक को जलाते है, तो धन की देवी मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो सकती है।