कमर की नस चढ़ने पर जरूर करें ये 5 काम


By Ram Janam Chauhan21, May 2025 11:58 AMnaidunia.com

बढ़ती उम्र, खराब जीवनशैली, गलत खानपान और लंबे समय तक बैठे रहने के कारण कमर की नसें चढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको तुरंत ये 5 काम करने चाहिए।

गर्म पानी से सिकाई करें

कमर की नस चढ़ने पर गर्म पानी को बोतल में भरकर सिकाई करना फायदेमंद हो सकता है। इससे कमर दर्द में राहत मिल सकती है।

सीधे लेट जाएं

अगर कभी भी अचानक आपके पीठ की नस चढ़ जाती है, तो समतल जगह पर लेटकर शरीर को ढ़ीला छोड़ दें।

ज्यादा चलने से बचें

अगर आपको बार-बार कमर की नसें चढ़ने की समस्या होती है, तो ज्यादा चलने से बचना चाहिए। इससे कमर पर दबाव कम पड़ता है।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें

कमर की नसों को शांत करने के लिए स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद हो सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

हेल्दी खानपान अपनाएं

शरीर को फिट रखने के लिए खानपान बहुत अहम होता है। ऐसे में कमर की नसों को शांत रखने के लिए हेल्दी खानपान फॉलो करना फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बार-बार कमर की नस चढ़ने की शिकायत होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

वजन घटाने के लिए दौड़ने से ज्यादा फायदेमंद है यह एक्सरसाइज