वजन घटाने के लिए लोग अक्सर कुछ चीजों को खाना छोड़ देते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को आपको वजन घटाते हुए नहीं छोड़ना।
वजन घटाते समय डाइट की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह भी पता नहीं होता हैं कि इस दौरान उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।
लोगों को ऐसा लगता हैं कि प्रोटीन शेक पीने से उनका वजन बढ़ जाता हैं। लेकिन प्रोटीन शेक आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाता हैं और इसमें फाइबर भी पाया जाता हैं जो लंबे समय के लिए आपका पेट भरा रखता हैं।
चावल को लेकर तो ज्यादातर लोगों का यहीं मानना हैं कि इसके सेवन से तेजी से वजन बढ़ता हैं। लेकिन चावल जल्द ही डाइजेस्ट हो जाता हैं और वजन घटाने में मदद करता हैं।
आलू के अंदर विटामिन C और फाइबर पाया जाता हैं जो आपका वजन घटाने में मददगार होती हैं। हालांकि आलू में स्टार्च और कार्ब्स भी पाए जाते हैं इसलिए कम मात्रा में ही इसका सेवन बेहतर हैं।
शरीर के लिए प्रोटीन का सेवन बेहद ही आवश्यक हैं। वजन घटाने में प्रोटीन काफी मददगार माना जाता हैं, प्रोटीन के सेवन से आपको ज्यादा कुछ खाने का मन नहीं करेगा और आप कैलोरी का सेवन नहीं कर पाएंगे।
गर्मियों के समय में आप वजन घटाते समय फलों का भी भरपूर सेवन करें। फ्रूट्स में आप केला, तरबूज, जामुन, पपीता, संतरा और खीरा भी खा सकते हैं।
वजन घटाने के लिए आप खानपान के साथ-साथ अपनी एक्सरसाइज पर जरूर ध्यान दें। आप योग से भी अपना नियमित वजन घटा सकते हैं।