शनिवार के दिन मुफ्त में ली गई ये चीजें कर सकती हैं कंगाल


By Ram Janam Chauhan03, Jan 2025 03:20 PMnaidunia.com

शनिवार के दिन शनि देव की पूजा की जाती है, लेकिन इस दिन भूलकर भी कुछ चीजें मुफ्त में लेने से जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

काला कपड़ा ना लें

इस दिन किसी से भी भूलकर काले रंग का कपड़ा ना लें, क्योंकि काले कपड़े को शनि देव का प्रतीक माना जाता है। इसे मुफ्त में लेने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

लोहे से बनी हुईं चीजें

शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजें जैसे छुरी, कैंची या अन्य वस्तुओं को मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। इससे शनि देव नाराज हो सकते हैं।

कोयला ना लें

मान्यताओं के अनुसार, कोयला शनि ग्रह के साथ जुड़ा होता है। इसलिए, इसे मुफ्त में लेने से घर में समस्याएं बढ़ सकती हैं।

सरसों तेल ना लें

शनिवार के दिन सरसों का तेल शनि देव को अर्पित किया जाता है। ऐसे में इसे मुफ्त में लेने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जूते और चप्पल ना लें

शनिवार के दिन जूते और चप्पल को मुफ्त में लेना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इससे जीवन में कठिनाइयां बढ़ सकती है।

शनि देव की कैसे करें पूजा

शनिवार के दिन सरसों का तेल, काले तिल और लोहे का दान करना शुभ होता है। इससे शनि देव प्रसन्न हो सकते हैं।

सच्चे मन से पूजा करें

शनि देव की सच्चे मन से पूजा करने पर आपके जीवन में चल रहीं सभी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

हरसिंगार का फूल किस भगवान को चढ़ाना चाहिए?