ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में लाई जाने वाली चीजे व्यक्ति की ऊर्जा को प्रभावित करती है। आइए जानते हैं कि दूसरों के घर से न लाएं ये चीजें, जीवन हो सकता है बर्बाद-
किसी दूसरों के घर में कभी-भी चप्पल-जूते नहीं लेकर आना चाहिए। इससे पैरों से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश कर सकती है।
दूसरों के घर से छाता लाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से ग्रहों की स्थिति खराब होती है और इससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कभी-भी दूसरों के घर में फर्नीचर नहीं लाना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष बढ़ता है। साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।
अगर दूसरों के घर से बर्तन लेकर आते हैं, तो इसे दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है और इससे घर-परिवार में दरिद्रता भी आती है।
किसी दूसरे को घर में लोहे का सामान नहीं लेकर आना चाहिए। इससे शनि का प्रभाव बढ़ता है और ऐसा करना अशुभ भी माना जाता है।
दूसरे व्यक्ति के घर से सुई नहीं लानी चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में क्लेश बढ़ता है और आपसी प्रेम भी कम होता है।
दूसरों के घर से ये चीजें न लाएं जीवन बर्बाद हो सकता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM