दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि इसे कुछ चीजों के साथ खाने से आपकी सेहत खराब भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
माना गया है कि दूध के बाद अचार खाने से पेट पर दबाव पड़ता है, जिससे सीने में जलन जैसी दिक्कत पैदा हो सकती है।
दूध पीने के तुरंत बाद मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिए। इससे एसिडिटी और गैसी जैसी दिक्कत हो सकती है।
दूध पीने के तुरंत बाद संतरा, नींबू या मौसमी जैसे खट्टे फल खाने से पेट में गड़बड़ी हो सकती है। इससे गैस या एसिडिटी बढ़ सकती है।
आयुर्वेद में कहा गया है कि दूध और मछली को एक साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से एलर्जी और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
नमकीन चीजें और दूध का कॉम्बिनेशन शरीर में असंतुलन पैदा कर सकता है। इससे अपच की समस्या हो सकती है।
दूध और दही दोनों की प्रकृति ठंडी होती है। ऐसे में इन दोनों का एक साथ सेवन करने से सर्दी या जुकाम हो सकता है।
दूध और तरबूज का मेल बॉडी के लिए नुकसानदेह माना गया है। इससे उल्टी या दस्त की दिक्कत हो सकती है।