पान खाने के बाद ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
पान खाने के बाद मुंह और सीने को शीतलता प्राप्त होती है। इसके लिए पान खाने के बाद तुरंत ठंडा पानी न पिएं। इससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। अल्सर का खतरा हो सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पान खाने के बाद मसाले से बनी चीजों का सेवन न करें। इससे हाजमा बिगड़ता है। साथ ही कब्ज की समस्या हो सकती है।
पान खाने के बाद जूस का सेवन बिल्कुल न करें। इससे दांतों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए इसका ध्यान रखना चाहिए।
पान खाने के बाद किसी भी प्रकार की दवा का सेवन न करें। अगर आप पान खाने के बाद दवा का सेवन करते हैं, तो पेट और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
पान खाने के बाद दूध भी नहीं पीना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं तो पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, दांतों पर भी बुरा असर पड़ता है।